Breaking News: Stay Updated with the Latest Headlines!

बहराइच

धान व अन्य खरीफ फसलों के लिए कीटनाशकों पर 50% अनुदान, कृषकों से लाभ उठाने की अपील

चरदा- बहराइच। विकासखंड नवाबगंज अंतर्गत चरदा स्थित राजकीय कृषि रक्षा इकाई पर धान व अन्य खरीफ फसलों के लिए उपयोगी खरपतवारनाशी, कीटनाशक एवं फफूंदीनाशक दवाएं कृषकों को 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। कृषि विभाग ने क्षेत्र के सभी कृषक भाइयों से अपील की है कि वे उक्त लाभकारी योजना का लाभ उठाते हुए चरदा कृषि रक्षा इकाई से दवाएं क्रय करें और अपनी फसलों को कीट व रोगों से सुरक्षित रखें। यह पहल खरीफ सत्र में फसल उत्पादन को बढ़ावा देने एवं किसानों की लागत को कम करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।अनुदान प्राप्त करने के लिए कृषकों को क्या करना होगा?
कृषकों को अपना आधार कार्ड, खेत का विवरण एवं किसान रजिस्ट्रेशन जैसी आवश्यक दस्तावेजों के साथ राजकीय कृषि रक्षा इकाई चरदा में संपर्क करना होगा। वहां पर उन्हें दवाएं निर्धारित दरों पर, अनुदान के साथ उपलब्ध कराई जाएंगी।
कृषि विभाग ने बताया कि यह योजना सीमित समय व मात्रा के लिए है, इसलिए इच्छुक किसान जल्द से जल्द लाभ लें।

(संवाददाता सुर्या की रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button