Breaking News: Stay Updated with the Latest Headlines!

बहराइच

सफाई कर्मी छंगूर बाबा का आदमी बता कर दे रहा धमकी शिकायत के बाद भी नही हुई कार्यवाही

नवाबगंज-बहराइच। विकास खण्ड नवाबगंज क्षेत्र में एक सफाई कर्मी पर पत्रकारों को धमकाने का गंभीर आरोप है। आरोप है कि नूर अली नामक सफाई कर्मी स्वयं को छांगुर बाबा का चेला बताकर पत्रकारों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है। स्थानीय पत्रकारों के अनुसार, नूर अली द्वारा न सिर्फ धमकी भरे शब्दों का प्रयोग किया गया, बल्कि घर से उठाकर जान से मारने तक की धमकी देने की बात भी कही गई। इस घटना के बाद क्षेत्र के पत्रकारों में भय और आक्रोश का माहौल है। पत्रकारों का कहना है कि यदि इस तरह खुलेआम धमकियां दी जाती रहीं और प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो स्वतंत्र पत्रकारिता पर इसका गंभीर असर पड़ेगा। मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दिए जाने की तैयारी की जा रही है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पूरे प्रकरण को कितनी गंभीरता से लेता है और आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button