Breaking News: Stay Updated with the Latest Headlines!

बहराइच

नवाबगंज थाना प्रभारी की कार्यशैली से जनमानस खुश


(अरुण राव)
नवाबगंज -बहराइच।
जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। थाना प्रभारी श्री रमाशंकर यादव की कार्यशैली से क्षेत्र की जनता में संतोष और विश्वास बढ़ा है। थाना प्रभारी द्वारा अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जा रहा है। फरियादियों के साथ विनम्र व्यवहार और त्वरित कार्रवाई के कारण लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा मजबूत हुआ है। क्षेत्र में नियमित गश्त, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर और समय-समय पर अभियान चलाकर अपराधियों पर नकेल कसने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना प्रभारी की सक्रियता के चलते चोरी, झगड़े और अन्य आपराधिक घटनाओं में कमी आई है। साथ ही, थाने में आने वाले फरियादियों को बिना किसी भेदभाव के न्याय दिलाने की कोशिश की जा रही है।महिला सुरक्षा को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। महिलाओं से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर उन्हें शीघ्र न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्रीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि इसी प्रकार की सक्रिय और पारदर्शी कार्यशैली आगे भी बनी रहेगी, जिससे नवाबगंज क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button