नवाबगज-बहराइच। बहराइच जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को सीज कर दिया। जानकारी के अनुसार बीती रात नायब तहसीलदार ने गश्त के दौरान अवैध खनन करते हुए एक मेडलोडर एवं एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में काफी समय से अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद प्रशासन द्वारा रात में विशेष निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर नवाबगंज थाने भेज दिया गया, जहां आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी कार्रवाई की सराहना करते हुए क्षेत्र में लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।



