नवाबगज-बहराइच। थाना नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने पत्रकारो से शिष्टाचार मुलाकात की मुलाकात के दौरान जितेन्द्र कुमार यादव ने स्पष्ट संदेश दिया है कि थाने में किसी भी प्रकार की दलाली या बिचौलियागिरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि “दलालों का प्रवेश वर्जित है” और आम जनता अपनी शिकायत सीधे पुलिस के समक्ष प्रस्तुत करे। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि फरियादियों को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। यदि कोई व्यक्ति पुलिस और जनता के बीच बिचौलिया बनकर अवैध लाभ लेने का प्रयास करता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी कार्य के लिए किसी दलाल के बहकावे में न आएं और सीधे थाना प्रभारी या संबंधित अधिकारी से संपर्क करें। उन्होंने यह भी कहा कि थाना परिसर में पारदर्शी और निष्पक्ष कार्यप्रणाली सुनिश्चित की जा रही है, ताकि हर पीड़ित को बिना किसी भेदभाव के समय पर न्याय मिल सके। थाना नवाबगंज पुलिस का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनता का विश्वास मजबूत करना है।


