Breaking News: Stay Updated with the Latest Headlines!

देशमनाेरंजनशहर अाैर राज्य

टीम इंडिया ने रचा इतिहास, बर्मिंघम में जीता पहला टेस्ट

शुभमन गिल की कप्तानी वाली नई नवेली भारतीय क्रिकेट टीम ने वो कर दिखाया है जो अभी तक नहीं हुआ था। युवा सितारों से सजी इस टीम ने 58 साल में पहली बार बर्मिंघम में भारत को टेस्ट मैच जीता दिया है।

थोड़ी देर पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को बर्मिंघम के एजबेस्टन ग्राउंड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 336 रन से हरा दिया। इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। 608 रन के टारगेट का पीछा कर रही इंग्लैंड की टीम मैच के आखिरी दिन 271 रन पर ऑलआउट हो गई।

यह इंग्लैंड की धरती पर रन के लिहाज से भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। पिछला रिकॉर्ड 279 रन से जीत का था। भारत ने 1986 में लीड्स में अंग्रेजों को इस अंतर से हराया था। साथ ही भारत ने बर्मिंघम में 58 साल में पहली जीत हासिल की है। इससे पहले यहां खेले 8 टेस्ट में से 7 में भारत को हार मिली थी और 1 मुकाबला ड्रॉ हुआ था। बधाई तो बनती है।

टीम इंडिया और सभी प्रशंसकों को इस ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button