ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज
आज वृक्षारोपण महा अभियान के तहत रेंजर रुपईडीहा श्री अतुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में आईसीपी चेक पोस्ट सड़क किनारे वृक्षारोपण करने पहुंचे ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज श्री जयप्रकाश सिंह जी ने कहा कि वृक्ष हमारे आभूषण हैं जो सभी प्रदूषण को दूर करते हैं और शुद्ध एवं ताजी हवा हम तक पहुंचाते हैं वृक्षों से हमें कई लाभ हैं जैसे कि हमें लकड़ी की प्राप्ति ऑक्सीजन की प्राप्ति पर्यावरण की प्राप्ति आज आवश्यकता है कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जाएं क्योंकि अगर गर्मी ज्यादा पड़ रही है या आसमय बरसात हो रही है यह सभी घटना क्रम वृक्षों के काटने के कारण हो रहे हैं यदि अधिक से अधिक मात्रा में वृक्ष लगाए जाएं तो पर्यावरण शुद्ध होगा और जलवायु भी नियंत्रित होगी साथ-साथ हमें स्वच्छ वातावरण स्वच्छ पर्यावरण और शुद्ध ऑक्सीजन की प्राप्ति भी होगी इसी क्रम में रेंजर अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि हम सभी लगातार वन विभाग की ओर से पेड़ों को लगा रहे हैं और जो भी पेड़ों को लगाने वाले लोग हैं उन्हें अधिक से अधिक मात्रा में वृक्ष उपलब्ध कराए जा रहे हैं और अपील किया जा रहा है कि पेड़ों को लगाने के बाद उनकी देखभाल भी करें जिससे कि हमारा समाज हरा-भरा हो सके वृक्षारोपण कार्यक्रम में एसपी सिंह राजेश सिंह रामसूरत पाठक राहुल वर्मा सहित वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।



