Breaking News: Stay Updated with the Latest Headlines!

चुनावदेशबहराइचमनाेरंजनविजनेशविदेशशहर अाैर राज्य

ग्राम पंचायत परमपुर में विकास कार्यों के भुगतान पर उठे सवाल, मुख्यमंत्री से शिकायत कर जांच की मांग

ग्राम पंचायत परमपुर में विकास कार्यों के भुगतान पर उठे सवाल, मुख्यमंत्री से शिकायत कर जांच की मांग
बाबागंज-बहराइच। विकासखंड नवाबगंज की ग्राम पंचायत परमपुर में कराए गए विकास कार्यों और उनके भुगतान को लेकर अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में एक ग्रामीण ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के पत्र में वर्ष 2024 से 2025 के बीच विभिन्न तिथियों में हुए भुगतानों का विवरण देते हुए कई कार्यों पर सवाल उठाए गए हैं। पत्र में खड़ंजा निर्माण, मरम्मत सहित अन्य विकास कार्यों के भुगतान में अनियमितता की आशंका जताई गई है। शिकायतकर्ता ने संबंधित कार्यों की स्थलीय जांच कराने, भुगतान अभिलेखों का सत्यापन करने तथा जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच कराने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेता है और ग्राम पंचायत परमपुर में कराए गए विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कब तक कराई जाती है। सवाल यह है कि यदि विकास कार्यों के भुगतान में अनियमितता नहीं हुई है तो जांच से सच्चाई सामने आने में देरी क्यों?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button