Breaking News: Stay Updated with the Latest Headlines!

बहराइच

समाजसेवी पत्रकार ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान

समाजसेवी पत्रकार ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान

बहराइच। समाजसेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए समाज सेवी एवं पत्रकार अर्जुन सिंह रिंकू भैया ने रक्तदान कर एक महिला की जिंदगी बचाई। जानकारी के अनुसार स्थानीय अस्पताल में एक गरीब परिवार की माता जी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थीं। आर्थिक तंगी और किसी विशेष पहचान न होने के कारण उनके परिजन खून की व्यवस्था नहीं कर पा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही रिंकू भैया को मामले की जानकारी हुई, वे तत्काल अस्पताल पहुँचे और रक्तदान कर महिला की जान बचाने का सराहनीय कार्य किया। उनकी इस मानवता पूर्ण पहल की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रिंकू भैया समय-समय पर समाज के लिए आगे आते रहते हैं और आज का यह रक्तदान कार्य युवाओं के लिए प्रेरणा का संदेश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button