Breaking News: Stay Updated with the Latest Headlines!

बहराइच

हाजी यूसुफ इंटर कॉलेज में दो दिवसीय वालीबाल टूर्नामेंट का समापन, पीएसी बनारस बनी विजेता


बाबागंज-बहराइच। स्थानीय हाजी यूसुफ इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित दो दिवसीय वालीबाल टूर्नामेंट का समापन रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। टूर्नामेंट में क्षेत्र की कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया और अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।फाइनल मुकाबला नई बाजार बाबागंज और पीएसी बनारस की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच हुआ मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दर्शकों को आखिरी तक सांस थामे रखना पड़ा। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पीएसी बनारस की टीम ने बाबागंज को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का परिचय दिया। आयोजन समिति द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा देते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button