Breaking News: Stay Updated with the Latest Headlines!

बहराइच

नगर पंचायत केवलपुर में नाली पर कब्जे का आरोप, एसडीएम नानपारा से की गई शिकायत


रुपईडीहा-बहराइच नगर पंचायत केवलपुर में गाटा संख्या 960 के बगल स्थित सार्वजनिक नाली पर अवैध कब्जे को लेकर स्थानीय निवासी मिश्री लाल ने इस संबंध में एसडीएम नानपारा से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।शिकायतकर्ता मिश्री लाल का आरोप है कि विपक्षी लोग नाली की भूमि पर कब्जा कर उसकी प्लाटिंग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या गंभीर रूप ले सकती है, जिससे बरसात के दिनों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। मिश्री लाल ने अपनी शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि नाली सार्वजनिक उपयोग की है और उस पर किसी प्रकार का निजी निर्माण या प्लाटिंग करना पूरी तरह अवैध है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर कब्जा हटवाने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वहीं, स्थानीय लोगों में भी इस मामले को लेकर रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि प्रशासन ने शीघ्र कदम नहीं उठाया तो आंदोलन किया जाएगा।अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और क्या नाली को कब्जामुक्त कराया जाता है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button