Breaking News: Stay Updated with the Latest Headlines!

चुनावदेशविजनेशविदेशशहर अाैर राज्य

टाइगर क्रिकेट टूर्नामेंट कलवारी: मासूपुर इलेवन ने जीता फाइनल मुकाबला

बाबागंज-बहराइच। टाइगर क्रिकेट टूर्नामेंट कलवारी का समापन हो गया है, जिसमें मासूपुर इलेवन ने फाइनल मुकाबला जीत लिया है। यह टूर्नामेंट एक महीने से कलवारी ग्राउंड पर चल रहा था, जिसमें आज मासूपुर इलेवन और साबू इलेवन के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया।

साबू इलेवन ने 15 ओवर में 147 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जबकि मासूपुर की टीम ने मात्र सात ओवर में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि इंजीनियर आर के सिंह ने कहा कि खेल से शारीरिक क्षमता का विकास होता है।

लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मैनेजर सुधीर शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से प्रतिभाएं निखरती हैं और ऐसे आयोजन होने चाहिए। समाजसेवी अरविंद वर्मा ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है और इससे शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से मजबूती मिलती है।

दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मेडल देकर और विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button