Breaking News: Stay Updated with the Latest Headlines!

बहराइच

नानपारा में जीवित व्यक्ति के नाम से चौराहे का नामकरण व प्रतिमा स्थापना मामले में जांच तेज, पत्रकारों को धमकी देने का मामला भी सामने आया

नानपारा (बहराइच), 19 जुलाई।
नानपारा नगर में एक जीवित व्यक्ति के नाम पर चौराहे का नामकरण करने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने को लेकर चल रहे विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस प्रकरण को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला अधिकारी महोदया ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त एसडीएम को जांच अधिकारी नियुक्त किया था।
आज दिनांक 19 जुलाई को जांच अधिकारी द्वारा मौके पर जांच की गई और विस्तृत रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, यह जांच नगर पालिका की अनुमति प्रक्रिया, वैधानिकता और सामाजिक प्रतिक्रिया के मद्देनज़र की गई। इस बीच, विवाद उस समय और गहरा गया जब जिस व्यक्ति की प्रतिमा स्थापित की गई है, उनके समर्थकों पर आरोप है कि उन्होंने खबर प्रकाशित करने वाले स्थानीय पत्रकारों को जान से मारने की धमकी दी है। इससे पत्रकारों में भय का माहौल व्याप्त है। पत्रकार संगठनों ने प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और लोकतंत्र का चौथा स्तंभ स्वतंत्र रूप से कार्य कर सके। वहीं प्रशासन की ओर से यह संकेत मिले हैं कि अगर जांच में अनियमितता और कानून का उल्लंघन पाया गया, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थिति पर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नजर बनाए हुए हैं। जांच के दौरान मौके पर नगर के संम्मानित नागरिग श्री अभय मदेशिया जी, हरिहर वर्मा जी,राघवेंद्र प्रताप सिह, रोहित चौरसिया, चमन चौरसिया आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button