तेजवापुर-बहराइच। नवरात्रि के पावन पर्व पर जगह-जगह भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी क्रम में ब्लाक तजवापुर के ग्राम भीरवा में भक्तों ने हलवा वितरण कर मां अम्बे को प्रसन्न करने का प्रयास किया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन एवं पूजन-अर्चन कर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद प्रसाद स्वरूप हलवा बाँटकर लोगों का मुँह मीठा कराया गया। इस अवसर पर अर्जुन सिंह, पिंटू यादव, प्रधान यादव, हरिश्चंद्र कश्यप, सूरज पाल सहित ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा माहौल भक्तिमय रहा और “जय माता दी” के जयकारों से गूँज उठा।


