Breaking News: Stay Updated with the Latest Headlines!

चुनावदेशबहराइचमनाेरंजनविजनेशविदेशशहर अाैर राज्य

दुर्घटना में घायल युवक को अब तक नहीं मिला इलाज का खर्च, पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार

नवाबगंज (बहराइच)। थाना क्षेत्र के जमुनहा बाबागंज निवासी अनूप कुमार शर्मा एक माह पूर्व सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। घटना के दौरान वे बाइक से निबिया गांव होते हुए रामनगर सेमरा जा रहे थे। तभी चौगोई गांव निवासी रामू की भैंस अचानक उन पर चढ़ दौड़ी। भैंस की डोरी रामू के हाथ में थी, बावजूद इसके हादसा हो गया।
पीड़ित अनूप कुमार सड़क किनारे गड्ढे में गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि घटना के समय चौगोई निवासी राधेश्याम कोटेदार ने जिम्मेदारी लेते हुए पीड़ित से कहा था कि इलाज में जो भी खर्च आएगा उसकी भरपाई वह कराएंगे। लेकिन एक महीने बीत जाने के बाद भी पीड़ित को अब तक कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है।थकहार कर पीड़ित ने थाना नवाबगंज में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इलाज में हुए खर्च की भरपाई दोषी पक्ष से कराई जाए और विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button