Breaking News: Stay Updated with the Latest Headlines!

बहराइच

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा में बिजली समस्या से मरीज परेशान, प्रसव सेवाएँ बाधित

चरदा -बहराइच। तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण मरीजों और प्रसव हेतु आने वाली महिलाओं को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने इस समस्या के समाधान के लिए उपजिलाधिकारी महोदय को प्रार्थना पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, बिजली की लगातार कटौती और वोल्टेज की समस्या से स्वास्थ्य केंद्र का कार्य प्रभावित हो रहा है। प्रसव कक्ष में आवश्यक उपकरण जैसे—सक्शन मशीन, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और अन्य चिकित्सा उपकरण बिजली न रहने से ठप पड़े हैं। इससे न केवल मरीजों के इलाज में बाधा उत्पन्न हो रही है, बल्कि गर्भवती महिलाओं की जान भी खतरे में पड़ सकती है।
अधीक्षक ने कहा है कि अगर बिजली की समस्या समय रहते दूर नहीं हुई तो स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर असर पड़ेगा और आकस्मिक चिकित्सा सेवाएँ ठप हो सकती हैं। उन्होंने मांग की है कि सम्बन्धित विभाग तत्काल संज्ञान लेकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराए, जिससे आमजनमानस को राहत मिल सके और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button