Breaking News: Stay Updated with the Latest Headlines!

बहराइच

सहाबा पावर हाउस में भ्रष्टाचार का बोलबाला, जेई पर गंभीर आरोप

बहराइच। जनपद बहराइच के पॉवर हाउस सहाबा में तैनात जेई सम्भू दयाल पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जेई द्वारा कथित रूप से बायपास कनेक्शन चलवाए जा रहे हैं, जिसके चलते बिजली विभाग को हर माह लाखों रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है।
सूत्रों के अनुसार, जेई सम्भू दयाल कुछ प्रभावशाली उपभोक्ताओं को बिना मीटर के अवैध बिजली उपलब्ध कराते हैं और इसके एवज में मोटी रकम वसूलते हैं। विभाग के उच्चाधिकारियों की आंखों के सामने यह गोरखधंधा लंबे समय से चल रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब सामान्य उपभोक्ता समय पर बिजली बिल जमा नहीं करता तो विभाग उसका कनेक्शन काट देता है, वहीं जेई की मिलीभगत से चल रहे बायपास कनेक्शन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। इस मामले ने क्षेत्र में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि उच्चाधिकारियों को तत्काल जांच कर भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि राजस्व हानि रुक सके और ईमानदार उपभोक्ताओं के साथ न्याय हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button