नवाबगज-बहराइच। क्षेत्र के किसानों ने कृषि विभाग के ए.डी.ओ. (एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर) मनीष त्यागी पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि जब वे अपनी कृषि से संबंधित समस्याओं को लेकर विभाग पहुंचे, तो अधिकारी ने उनसे अपमानजनक तरीके से बात की और उनकी शिकायतों को सुनने से इनकार कर दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी किसानों से असंवेदनशील व्यवहार करते हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के बजाय टालमटोल रवैया अपनाते हैं। इससे क्षेत्र के कई किसान नाराज हैं और उन्होंने उच्च अधिकारियों से मनीष त्यागी के विरुद्ध जांच की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।


