नवाबगंज – बहराइच।
नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र के मल्टीपरपज सीड स्टोर एंड टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेशन सेंटर पर आज गेंहू के बीज का वितरण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में किसानों की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही किसान बीज प्राप्त करने के लिए सेंटर पर पहुंचने लगे थे। कृषि विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज वितरित किया जा रहा है। बताया गया कि पात्र किसानों को अनुदान दर पर गेंहू का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे आगामी रबी सीजन में अच्छी पैदावार हासिल की जा सके। इस मौके पर अधिकारियों ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीक और समय पर बुवाई के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। सेंटर पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।



