Breaking News: Stay Updated with the Latest Headlines!

बहराइच

खलिहान की जमीन पर बना रहे पार्क,ग्रामीणों ने उठाई आवाज


नवाबगंज-बहराइच। विकास खण्ड नवाबगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत राम नगर गुलहरिया में खलिहान की भूमि पर पार्क बनाए जाने को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि खलिहान की जमीन किसानों के लिए अनाज सुखाने व कृषि कार्यों से जुड़ी बेहद महत्वपूर्ण संपत्ति है, लेकिन इसके बावजूद उक्त भूमि का उपयोग पार्क निर्माण के लिए किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना ग्रामसभा की खुली सहमति और स्पष्ट प्रस्ताव के खलिहान की जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया, जिससे किसानों को भविष्य में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोगों ने इसे सरकारी भूमि के मूल उद्देश्य के विपरीत बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई है। वहीं दूसरी ओर, पंचायत स्तर पर यह तर्क दिया जा रहा है कि गांव के सौंदर्यीकरण और बच्चों व बुजुर्गों के लिए मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। हालांकि अब तक इस संबंध में कोई लिखित आदेश या विभागीय स्वीकृति सार्वजनिक नहीं की गई है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से जांच की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि खलिहान की जमीन पर पार्क निर्माण नियमों के अनुरूप है या नहीं। यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग भी तेज हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button