Breaking News: Stay Updated with the Latest Headlines!

बहराइच

डॉ. थानेदार के अधीक्षक कार्यकाल में अस्पताल परिसर में शराब की बोतलें मिलना, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल

डॉ. थानेदार के अधीक्षक कार्यकाल में अस्पताल परिसर में शराब की बोतलें मिलना, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल
चरदा- बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा के अधीक्षक डॉ. थानेदार के कार्यकाल में अस्पताल परिसर में शराब और बीयर की खाली बोतलें मिलना, अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर शराब और बीयर की बोतलें मिलने से परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।अस्पताल परिसर वह स्थान है, जहां प्रतिदिन मरीज और उनके परिजन उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में यदि परिसर में शराब और बीयर की खाली बोतलें मिल रही हैं, तो यह जांच का विषय है कि ये बोतलें वहां कैसे पहुंचीं और अस्पताल परिसर की नियमित साफ-सफाई तथा निगरानी की जिम्मेदारी का निर्वहन किस प्रकार किया जा रहा है। आखिर अस्पताल परिसर में कौन फेंक रहा शराब और बीयर की बोतलें? इस मामले में अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी तय करने के साथ परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और नियमित निरीक्षण की जांच कराई जानी चाहिए। संबंधित अधिकारियों से यह भी अपेक्षा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेते हैं या अस्पताल परिसर में बोतलें मिलने का मामला अनदेखा कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button