Breaking News: Stay Updated with the Latest Headlines!

चुनावदेशबहराइचमनाेरंजनविजनेशविदेशशहर अाैर राज्य

पयागपुर में विवाद, नवाबगंज में भी सवालों के घेरे में BDO दीपेन्द्र पाण्डेय, विकासखंड बदला, लेकिन विवादों ने नहीं छोड़ा पीछा!

👉नवाबगंज में विवादों का घेरा, BDO दीपेन्द्र पाण्डेय के कार्यव्यवहार से लेकर नेपाली युवती प्रकरण तक उठे सवाल

👉पयागपुर में विवाद, नवाबगंज में भी सवालों के घेरे में BDO दीपेन्द्र पाण्डेय, विकासखंड बदला, लेकिन विवादों ने नहीं छोड़ा पीछा!

बहराइच। विकासखंड नवाबगंज इन दिनों अलग-अलग मामलों को लेकर चर्चा में है। एक ओर खंड विकास अधिकारी दीपेन्द्र पाण्डेय के अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर संस्था में कार्यरत नेपाली युवती एस. परियार के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला भी गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है।
पयागपुर विकासखंड में तैनाती के दौरान दीपेन्द्र पाण्डेय पर ग्राम पंचायत सचिव हर्ष दीक्षित के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने और चैंबर में बुलाकर मारा उक्त मामले का अधिकारियों ने संज्ञान लिया था, जिसके बाद उन्हें छह महीने के लिए प्रशिक्षण से संबद्ध किए जाने की कार्रवाई हुई थी। इसके बाद उनकी तैनाती नवाबगंज विकासखंड में की गई। अब यहां भी उनके कार्यव्यवहार और अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, संस्था में कार्यरत नेपाली युवती एस. परियार के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला भी सुर्खियों में है। युवती की सुरक्षा को लेकर दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक बहराइच से शिकायत कर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। इन दोनों अलग-अलग मामलों ने नवाबगंज क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यप्रणाली और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर चर्चा तेज कर दी है। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई करेगा?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button