बी एन हॉस्पिटल नेपालगंज के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ राम बहादुर थापा के साथ मां राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने नशे पर नियंत्रण संबंधी की बैठक
रुपईडीहा-बहराइच। इंडोनेपाल बार्डर पर वर्तमान समय मे नशो का बोलबाला बढ़ता जा रहा है इस संबंध में आज मां राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों अरुण राव, रोजन व डा रमाकांत तिवारी ने नेपाल स्थित BN HOSPITAL के डायरेक्टर राम बहादुर थापा से औपचारिक भेंट कर नशे पर नियंत्रण संबंधी चर्चा की ट्रस्ट के डायरेक्टर एसपी सिंह ने बताया कि दोनों देशों की बड़ी समस्या नशा है और हजारों नवयुवक असमय काल के गाल में समा चुके हैं निदेशक महोदय ने ब्रिटेन से आई एंटी ड्रग टीम के साथ समन्वय बनाकर काम करने की इच्छा जाहिर की और कहा हम और हमारी टीम जल्द ही नेपाल और भारत दोनों देशों में नशे के खिलाफ समन्वय गोष्ठी कर नशा उन्मूलन केंद्र खोलने का भी कार्य करेंगे ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों से प्रसन्न होकर पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया।





