रुपईडीहा -बहराइच। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जैतापुर के मजरा गंगापुर में दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है पीड़ित राक्षराम शर्मा की जमीन पर विनोद शर्मा, दुर्गेश शर्मा और पवन शर्मा सहित कई लोगों ने लाठी, डंडे और लोहे की रॉड लेकर अवैध कब्जा कर लिया।
पीड़िता बेटी ने कई बार पुलिस को फोन किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक कि डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन कब्जा रुकवाने में असमर्थता जताते हुए वापस चली गई। थाना प्रभारी ने दरोगा जी को भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन वे नहीं पहुंचे और कब्जा नहीं रुका। दबंगों ने दीवार उठवा कर और बुनियाद खोदकर कब्जा कर लिया। पीड़ित परिवार की घर पर अकेली बेटी और पत्नी डरी और सहमी हुई थीं। उन्होंने अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन उनकी आवाज नहीं सुनी गई। इस संबंध में थाना प्रभारी रुपईडीहा दद्दन सिंह ने बताया कि वे दरोगा जी को भेजकर वीडियो ग्राफी करवाएंगे और जांच के बाद कार्रवाई करेंगे। यदि जमीन पर कब्जा हुआ होगा, तो आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।



