Breaking News: Stay Updated with the Latest Headlines!

देशशहर अाैर राज्य

पूर्वदशम, दशमोत्तर एवं उच्च कक्षाओं हेतु छात्रवृत्ति आवेदन के लिए समयसारिणी निर्धारित


बहराइच । जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पाण्ेडय ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2025-26 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत उच्च कक्षाओं हेतु प्रक्रियात्मक कार्यवाही हेतु शासन द्वारा समयसारिणी का निर्धारण कर दिया गया है। सामान्य जाति के छात्र-छात्राएं 10 जुलाई से 20 दिसम्बर 2025 तक एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राएं 10 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं तथा सामान्य जाति के छात्र-छात्राएं 12 जुलाई से 23 दिसम्बर 2025 तक एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राएं 12 जुलाई 2025 से 03 अप्रैल 2026 तक प्रिन्ट आउट निकाल कर शिक्षण संस्थान में जमा कर सकते हैं। इसी प्रकार पूर्वदशम (कक्षा 09-10) तथा दशमोत्तर कक्षा (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत निर्धारित समयसारिणी के अनुसार छात्र-छात्राएं 02 जुलाई से 30 अक्टूबर 2025 तक रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही पूर्ण कर 02 जुलाई से 31 अक्टूबर 2025 तक प्रिन्ट आउट निकाल कर शिक्षण संस्थाओं में जमा कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button