रुपईडीहा: रातोंरात धन कुबेर बने ‘सफेदपोश’ तस्करों की लंबी फेहरिस्त, प्रशासन मौन
रुपईडीहा, बहराइच (उत्तर प्रदेश):
नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा थाना क्षेत्र में एक नई ‘आकस्मिक अमीरी’ की तस्वीर सामने आ रही है, जहां कुछ लोग बेहद कम समय में संदेहास्पद तरीके से करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन बैठे हैं। इन लोगों पर गंभीर आरोप हैं — तस्करी, मादक पदार्थों का धंधा, जुआ कारोबार, मनरेगा में दलाली, और यहां तक कि गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जा।
स्थानीय सूत्रों और जनचर्चा के आधार पर तैयार की गई इस सूची में कई ऐसे नाम शामिल हैं, जो कभी साधारण मजदूरी करते थे, और आज आलीशान बंगलों, महंगी गाड़ियों और विदेशी नेटवर्क से जुड़े दिखते हैं। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इन सबकी गतिविधियां प्रशासन के आंखों के सामने हो रही हैं, लेकिन कोई सख़्त कदम नहीं उठाया जा रहा।
संदेहास्पद रूप से अमीर बने कुछ प्रमुख नाम जो जल्द प्रकाशित किए जाएंगे,
कुछ लोग तो पहले मजदूरी करते थे, अब अरबों की संपत्ति नेपालगंज के 90% कैसिनो में हिस्सेदारी भारत-नेपाल में जुए का नेटवर्क, नशे का धंधा ,कुछ लोगो का काम जमीन हड़पना और मादक पदार्थों की तस्करी
प्रशासन की चुप्पी खतरनाक
कई ऐसे हैं जो खुद को प्रभावशाली बता कर राजनीतिक संरक्षण का दावा करते हैं। कुछ स्थानीय “पत्रकार”, “प्रधान” और “सामाजिक कार्यकर्ता” बनकर जनता और अधिकारियों की आंखों में धूल झोंक रहे हैं।
स्थानीय लोगों की मांग
जनता का कहना है कि अगर इन पर समय रहते सख्त कार्रवाई न की गई तो यह पूरा क्षेत्र तस्करी, नशे और अपराध का गढ़ बन जाएगा। वे जांच एजेंसियों से इनकी संपत्तियों और आमदनी के स्रोत की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।


