Breaking News: Stay Updated with the Latest Headlines!

चुनावदेशबहराइचमनाेरंजनविजनेशविदेशशहर अाैर राज्य

नवाबगंज में कम्पोजिट दुकान पर विवाद, लड़कियों से छेड़खानी के आरोप – हटाने की मांग तेज

बहराइच। नवाबगंज कस्बे में स्थित कम्पोजिट दुकान (लाइसेंस संख्या-43216) विवादों में घिर गई है। यह दुकान हॉस्पिटल और इंटर कॉलेज के बीच संचालित हो रही है। ग्रामीणों और सामाजिक संस्थाओं का आरोप है कि दुकान के पास नशेड़ी अड्डा जमा लेते हैं और इंटर कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं से आए दिन छेड़खानी की घटनाएं हो रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान संचालक भी इस पर कोई रोक-टोक नहीं करता, जिससे माहौल और बिगड़ता जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस दुकान को वर्तमान स्थान से हटाकर किसी अन्य जगह स्थानांतरित किया जाए।
ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button