Breaking News: Stay Updated with the Latest Headlines!

चुनावदेशबहराइचमनाेरंजनविजनेशविदेशशहर अाैर राज्य

नानपारा उपमंडल के डाकघर में ग्राहकों की हो रही परेशानी

नानपारा-बहराइच। नानपारा उपमंडल के अंतर्गत आने वाले निरीक्षक डाकघर, बहराइच (पिन कोड 271865) में उपभोक्ताओं की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस डाकघर में रजिस्ट्री रसीदों पर सही तरीके से प्रिंट नहीं होता, जिससे उन्हें बाद में अपने डाक की ट्रैकिंग कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्राहकों का आरोप है कि जब वे इस समस्या को लेकर संबंधित कर्मचारियों से बात करते हैं तो कई बार अभद्रता का सामना करना पड़ता है। उपभोक्ताओं के अनुसार, सरकारी सेवा होने के बावजूद यहाँ न तो समय से काम होता है और न ही व्यवहार उचित मिलता है। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही और असहयोगी रवैया डाक विभाग की छवि को धूमिल कर रहा है। आम जनता डाकघर पर भरोसा करके अपनी जरूरी डाक और रजिस्ट्री कराती है, लेकिन अव्यवस्था और कर्मचारियों के गलत रवैये से वे ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।ग्राहकों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि डाकघर की कार्यप्रणाली में सुधार कराया जाए और दोषी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि जनता को बेहतर और सम्मानजनक सेवा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button