काठमांडू। नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल आज रात 9 बजे उन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। इससे पहले राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में कार्की के नेतृत्व में नई सरकार गठन को लेकर गहन चर्चा हुई। राष्ट्रपति के प्रेस विशेषज्ञ किरण पोखरेल ने पुष्टि की कि कार्की की नियुक्ति पर सहमति बन चुकी है और शपथग्रहण समारोह रात 9 बजे होगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली आंदोलन के दबाव के बीच इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति पौडेल ने विशेष परिस्थितियों को देखते हुए उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और अंतरिम व्यवस्था के लिए सुशीला कार्की के नाम पर सहमति बनाई गई।



