नवाबगंज (बहराइच)। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की मासिक बैठक रविवार को नवाबगंज के सतीजोर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता धर्म प्रचार प्रमुख मनीष पाण्डेय ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष तरुण सिंह तथा विशिष्ट अतिथि राजकुमार सोनी रहे।बैठक का संचालन जिला सह संयोजक (RSS) अनूप मिश्रा ने किया। उन्होंने “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। धर्म प्रचार प्रमुख मनीष पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदुत्व के प्रचार-प्रसार, धर्मांतरण पर रोक, गौ सेवा तथा समाज में व्याप्त जिहादी प्रवृत्तियों का मुकाबला करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में संगठन विस्तार पर भी विशेष बल दिया गया तथा कई कार्यकर्ताओं को नए दायित्व सौंपे गए। बैठक में बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


