नायब तहसीलदार बलहा के हाथों में थी अवैध आधार कार्ड की जाँच, 2 महीने बाद भी नहीं हुई कार्यवाही, शक के घेरे में
(एसीपी न्यूज़)
नानपारा-बहराइच। नेपालियों के अवैध तरीके से बनाए जा रहे आधार कार्ड की शिकायत पर प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए जांच की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार बलहा को सौंपी थी, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई। इससे शिकायतकर्ताओं और आम जनता में नाराज़गी व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में कुछ लोग अवैध तरीके से आधार कार्ड बनवाने का धंधा कर रहे थे। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचने पर नायब तहसीलदार बलहा को जांच की जिम्मेदारी दी गई थी। जांच के नाम पर कई बार संबंधित लोगों से बयान लिए गए, लेकिन न तो कोई दोषी पकड़ा गया और न ही किसी पर कार्रवाई की गई ग्रामीणों का कहना है कि अवैध आधार कार्ड बनने से फर्जीवाड़ा बढ़ेगा और सरकारी योजनाओं का लाभ असली हकदारों तक नहीं पहुंच पाएगा। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले में जल्द से जल्द सख्त कदम उठाए जाएं और दोषियों को बेनकाब कर कड़ी कार्रवाई की जाए। अब देखना ये है कि नायब तहसीलदार की आँखे खुलती है या नोटो की गड्डियों की चमक से आँखे चकाचौंध रहती है ये तो वक्त बताएगा।


