Breaking News: Stay Updated with the Latest Headlines!

बहराइच

भूमि नपाई न होने से नाराज़ संस्था ने दी आमरण अनशन की चेतावनी


नानपारा, बहराइच।
जनपद बहराइच के नानपारा क्षेत्र में भूमि नपाई को लेकर गंभीर आरोप हैं। सामाजिक संस्था हम हमारी संस्कृति ने आरोप लगाया है कि संस्था के सदस्य श्री मिश्रीलाल की भूमि पर विपक्षी समीर मद्देशिया, अमन मद्देशिया एवं उनके भाइयों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है, लेकिन महीनों बीत जाने के बावजूद अब तक भूमि की विधिवत नपाई नहीं कराई गई। संस्था की ओर से उप जिलाधिकारी नानपारा को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि पीड़ित सदस्य द्वारा कई बार कार्यालय में प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि नपाई के नाम पर लेखपाल, कानूनगो एवं कार्यालय से जुड़े व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से धनराशि की मांग की गई। मजबूरी में पीड़ित ने कर्ज लेकर लगभग चार लाख रुपये की राशि संबंधित अधिकारियों को दी, इसके बावजूद न तो भूमि की नपाई कराई गई और न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई। संस्था ने इसे अत्यंत गंभीर, भ्रष्टाचारपूर्ण एवं शासन की छवि को धूमिल करने वाला कृत्य बताया है। संस्था के सचिव चंदन पटेल ने स्पष्ट किया कि यदि 27 जनवरी तक श्री मिश्रीलाल की भूमि की विधिवत नपाई नहीं कराई जाती, तो संस्था विवश होकर 28 जनवरी से आमरण अनशन प्रारंभ करेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी उप जिलाधिकारी नानपारा, संबंधित लेखपाल करुणेश त्रिपाठी एवं कानूनगो समीउल्लाह की होगी। संस्था ने प्रशासन से मांग की है कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल भूमि की नपाई कराई जाए तथा दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button