नवाबगंज- बहराइच।नानपारा सीओ द्वारा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नवाबगंज थाने का क्षेत्राधिकारी श्री पहुप सिंह द्वारा त्रयमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेखों की स्थिति,शास्त्रों व साफ-सफाई एवं पुलिस कर्मियों की कार्यशैली का बारीकी से जायजा लिया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने, आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने तथा अपराध नियंत्रण के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत क्षेत्राधिकारी श्री पहुप सिंह द्वारा क्षेत्र के चौकीदारों को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही उनके कार्य को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से साइकिलों का वितरण भी किया गया, जिससे वे अपने क्षेत्र में और अधिक सक्रियता से निगरानी रख सकें। चौकीदारों ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर थाना प्रभारी रमाशंकर यादव,क्राइम ई इनस्पेक्टर अशोक कुमार वर्मा ,व सीओ पेशकार दिग्विजय सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।







