Breaking News: Stay Updated with the Latest Headlines!

चुनावदेशमनाेरंजन

पति के गायब होने के बाद महिला ने दर्ज कराई शिकायत, दबंग ठेकेदार होने पर का आरोप

पति के गायब होने के बाद महिला ने दर्ज कराई शिकायत, दबंग ठेकेदार होने पर का आरोप

रुपईडीहा-बहराइच। स्थानीय थाना रुपईडीहा क्षेत्र के ग्राम तकिया सोरहिया में एक महिला ने अपने पति की गुमशुदगी की शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। कौसल्या पत्नी मिठू ने थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन में आरोप लगाया है कि लकड़ी ठेकेदार शब्बीर पुत्र सुल्तान के साथ पैसों को लेकर विवाद चल रहा था, जिसकी शिकायत उनके पति ने चौकी प्रभारी को दी थी। आरोप है कि शब्बीर एक दबंग किस्म का व्यक्ति है और कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है। कौसल्या का आरोप है कि उनके पति दो दिनों से घर नहीं आए हैं और उन्हें आशंका है कि शब्बीर ने उनके साथ कुछ अनहोनी की हो सकती है।
कौसल्या ने थाना प्रभारी से अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने और शब्बीर के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button