एजेंसी, नई दिल्ली (India Pakistan War Live Updates)। पहलगाम हमले के बाद लगातार आतंकियों का समर्थन कर रहा पाकिस्तान (India Pakistan Conflict LIVE) बाज नहीं आ रहा। गुरुवार देर शाम भारत को टारगेट बनाकर किए गए ड्रोन, मिसाइल और फाइटर प्लेन (Pakistan Fighter Plane) के हमले में पाकिस्तानी को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ी। भारतीय सेना द्वारा जवाबी हमले में पाकिस्तान के इस्लामाबाद, लाहौर, सियालकोट में भारी तबाही मचाने की खबर है। बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को कैंसल कर दिया है। वहीं रक्षामंत्री और गृहमंत्री सेना और सुरक्षाबलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।




