Breaking News: Stay Updated with the Latest Headlines!

देशशहर अाैर राज्य

विकसित भारत संकल्प सभा में योजनाओं की जानकारी

विकसित भारत संकल्प सभा में योजनाओं की जानकारी

अय्यूब अंसारी
(संवाददाता सत्यपथिक)
नानपारा, बहराइच। विधानसभा नानपारा क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार मंडल में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की ओर से विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की गई। सभा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए समर्थित पार्टी अपना दल विधायक राम निवास वर्मा ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और क्षेत्र में विकास करने का संकल्प दोहराया। विधानसभा संयोजक आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर योजनाओं का त्वरित लाभ लिया जा सकता है।
कार्यक्रम में प्रधान बढईया कलां रामसहारे, प्रधान भवनियापुर बनघुसरी रामनिवास और मंडल अध्यक्ष शालिक राम लोधी शामिल रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक श्री वर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन आत्म प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, रासु श्रीवास्तव सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी, ग्रामीण और लाभार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button