Breaking News: Stay Updated with the Latest Headlines!

देशविदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर भारतीय दूतावास, काठमांडू मनाया गया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर भारतीय दूतावास, काठमांडू और भारतीय महावाणिज्य दूतावास, वीरगंज ने संयुक्त रूप से नेपाल के दस शहरों—काठमांडू, पोखरा, लमजुङ, लुंबिनी, जनकपुर, चितवन, वीरगंज, हेटौंडा, रौतहट और बरियारपुर—में योग से संबंधित विविध और आकर्षक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया।

इस वर्ष “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” (Yoga for One Earth, One Health) की थीम को केंद्र में रखते हुए योग दिवस से 75 दिन पूर्व 7 अप्रैल 2025 को श्रद्धेय पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में एक भव्य उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में 2 मई को पूर्व भारतीय सैनिकों की सहभागिता में काठमांडू के ईसीएचएस पोलिक्लिनिक में तथा 27 मई को नेपाली सेना के साथ सेना मुख्यालय मैदान में योग सत्र आयोजित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button