Breaking News: Stay Updated with the Latest Headlines!

देशशहर अाैर राज्य

अब्दुल्लागंज रेंज में वन महोत्सव का आयोजन

अब्दुल्लागंज रेंज में वन महोत्सव का आयोजनः जिला पंचायत सदस्य समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने लगाए 6 प्रजातियों के 20 पौधे

चरदा बहराइच अब्दुल्लागंज रेंज के चरदा 13 प्लॉट 2 में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ जन अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य जवाहर लाल यादव ने क्षेत्र पंचायत सदस्य सावित राम और राम चंद्र यादव के साथ वृक्षारोपण का शुभारंभ किया। इस मौके पर वन रेंज अधिकारी पंकज साहू उप क्षेत्रीय वन अधिकारी शंभूनाथ यादव, वन दरोगा सुरेश पासवान और वन रक्षक सुरेश वर्मा मौजूद रहे।

वृक्षारोपण में देव वर्मा, अवनीश कुमार और अंबुज पांडेय समेत अन्य वन कर्मी भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान 10 हेक्टेयर क्षेत्र में महोगनी, पाकड़, जामुन, अर्जुन, कदंब और आंवला की प्रजातियों के कुल 20 पौधे लगाए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button