जनपद लखीमपुर निघासन तहसील के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ध्रुव वर्मा जी के द्वारा शिवम वाटर पार्क के रूप में सौगात देने का काम किया गया है। जिसका उद्घाटन 7 जुलाई दिन सोमवार को क्षेत्रीय विधायक पटेल शशांक वर्मा द्वारा किया जाएगा। शिवम वाटर पार्क एक बहुत ही बेहतरीन वाटर पार्क है। पार्क में बच्चों स्त्रियों और वयस्कों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है वाटर पार्क अभी विकास के दौर में है सभी निघासन क्षेत्र वासियों से मैं अपेक्षा करता हूं कि कम से कम एक बार आप इस वाटर पार्क में अवश्य जाएं।वाटर पार्क में छोटे बच्चों को देखते हुए कम गहराई के और वयस्कों को देखते हुए उचित गहराई के स्विमिंग पूल बनाए गए हैं वाटर पार्क को विभिन्न प्रकार के वाटर इंस्टयूमेन्ट से सजाया गया। है यह वाटर पार्क जनपद लखीमपुर की निघासन तहसील से कड़िया डांगा के रास्ते में ग्राम पंचायत भिड़ौरी के भूलनपुर गांव में मौजूद है। आप अपने परिवार के साथ जाकर के इस वाटर पार्क का आनंद ले सकते हैं।



