पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित
आनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 15 सितम्बर
बहराइच 04 जुलाई। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मंजरी भारद्वाज ने बताया कि पीएम यशस्वी सेन्ट्रल सेक्टर स्कीम आफ टाप क्लास स्कूल एजुकेशन फार ओबीसी, ईबीसी एण्ड डीएनटी स्कालरशिप योजना के अन्तर्गत पिछड़ी जाति एवं अन्य छात्र-छात्राओं को टाप क्लास शिक्षा प्रदान किया जाना है। उन्होनें बताया कि योजनान्तर्गत कक्षा 9 एवं 11 में अध्ययनरत्न योग्य छात्र-छात्राएं जिनके अभिभावक की आय रू. 02.50 लाख वार्षिक तक है निर्धारित पोर्टल वाईईटी डाट एनटीए डाट एसी डाट इन पर 15 सितम्बर 2025 तक आनलाइन आवेदन कर सकते है। योजनान्तर्गत छात्र-छात्राओं का चयन मैरिट के आधार पर किया जायेगा।



