Breaking News: Stay Updated with the Latest Headlines!

चुनावदेशबहराइचमनाेरंजनविजनेशविदेशशहर अाैर राज्य

वन विभाग पर उत्पीड़न का आरोप,तीन लोगो को फर्जी भेजा जेल, जिलाधिकारी से जांच की मांग

अब्दुल्ला गंज-बहराइच। जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने वन विभाग के कुछ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वनक्षेत्राधिकारी व अन्य अधिकारियों द्वारा उन्हें आए दिन गलत तरीके से प्रताड़ित किया जा रहा है और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम व कटान के झूठे आरोप लगाकर जेल भेजने की धमकी दी जाती है।ग्रामीणों का कहना है कि नेपाल सीमा से सटे जंगलों में शिकार व अवैध कटान की घटनाएं बाहरी शिकारी और लकड़ी तस्करों द्वारा की जाती हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर स्थानीय दलित व गरीब ग्रामीणों को ही निशाना बनाया जाता है। किसी भी घटना के बाद बिना ठोस सबूत के ग्रामीणों पर मुकदमे दर्ज कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ दिन पूर्व परसुआ माता मंदिर में पक्के निर्माण को तोड़ने के दौरान मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इसकी सूचना स्थानीय थाने व उच्च अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि निर्दोष ग्रामीणों को राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button