Breaking News: Stay Updated with the Latest Headlines!

बहराइच

विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित, एकता व संगठन पर दिया गया जोर

नवाबगंज, बहराइच।जिले के विकास खंड नवाबगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत रामनगर सेमरा स्थित बाबा मंगली नाथ धाम श्री शिव मंदिर परिसर में हिंदू समाज के तत्वावधान में एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कथावाचक श्री रविशंकर महाराज द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। रविवार को आयोजित इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अपने संबोधन में श्री रविशंकर महाराज ने हिंदू समाज से संगठित और एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए समाज में आपसी एकता और सामाजिक समरसता अत्यंत आवश्यक है। महाराज ने कहा कि समाज को संगठित करने के लिए सबसे पहले स्वयं में परिवर्तन लाना होगा। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज समाज में आपसी भेदभाव बढ़ता जा रहा है, लोग एक साथ बैठकर खान-पान तक नहीं करते, जिससे सामाजिक दूरी बढ़ रही है। यही बिखराव समाज की सबसे बड़ी कमजोरी बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक हम स्वयं नहीं बदलेंगे, तब तक समाज को मजबूत और संगठित करना संभव नहीं है। वर्तमान समय में हिंदू समाज के समक्ष जो चुनौतियाँ उत्पन्न हो रही हैं, उनका मूल कारण आपसी भेदभाव और एकजुटता की कमी है। उन्होंने सनातन धर्म के अनुयायियों से सजग और जागरूक रहने की आवश्यकता पर बल दिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता एवं सह प्रांत कार्यवाहक अवध प्रांत संजय ने भी समाज को संगठित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता से ही समाज और राष्ट्र सशक्त बनता है। सभी वर्गों को साथ लेकर चलना ही हिंदू समाज की वास्तविक शक्ति है। कार्यक्रम में संयोजक डॉ. शिवेंद्र, सह संयोजक अतुल सिंह, पिंटू गुप्ता, मनीष पांडेय, हर्षित सिंह, रिंकू सिंह, अनूप मिश्रा, आशीष पांडे, अरुण पाठक, कल्लू सिंह, आशीष त्रिपाठी, राजकुमार गुप्ता, नरेंद्र कुमार वर्मा, बलवंत सिंह, जितेंद्र कुमार, राजकुमार सिंह, स्वप्निल गुप्ता, अरुण सिंह, ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह, रूपईडीहा चेयरमैन उमा शंकर, शेर सिंह कसौंधन, रमेश मिश्रा, रामनिवास वर्मा,अरुण राव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और अपने विचार व्यक्त किए।
सम्मेलन के समापन अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button