चरदा-बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा के अधीक्षक डॉ. महेश विश्वकर्मा ने अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार कर एक मिसाल पेश की है। उनके नेतृत्व में अस्पताल की व्यवस्थाएँ सुदृढ़ हुई हैं और मरीजों को बेहतर सुविधाएँ मिल रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉ. विश्वकर्मा समय पर अस्पताल पहुँचकर मरीजों की देखभाल करते हैं और किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित निर्णय लेकर जीवन बचाने में सफल रहते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के लिए वे लगातार अभियान भी चला रहे हैं। गाँव के लोगों ने उनके इस प्रयास को “गुड वर्क” बताते हुए प्रशंसा की है और उम्मीद जताई है कि आगे भी इसी तरह सेवाएँ मिलती रहेंगी।


