Breaking News: Stay Updated with the Latest Headlines!

चुनावदेशबहराइचमनाेरंजनविजनेशविदेशशहर अाैर राज्य

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव चुने गए मंत्री, अजय अध्यक्ष व फैजान ऑडिटर

नव निर्वाचित शपथ आयुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र

अय्यूब अंसारी (एसीपी न्यूज़)
नानपारा, बहराइच। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन नानपारा में शपथ आयुक्त दायित्व निर्वहन के लिए निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें कार्यभार भी ग्रहण कराया गया। वर्ष 2025-26 के लिए न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय नानपारा श्री अरुण यादव के करकमलों से शपथ आयुक्त मंत्री के रूप में ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट, अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव व ऑडिटर फैजान अहमद को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय नानपारा श्री अरुण यादव रहे, संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता रूप नारायण जायसवाल ने किया।
बताते चलें कि जनपद न्यायाधीश बहराइच द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए जारी 115 सदस्यीय शपथ आयुक्त सूची के मुताबिक तहसील नानपारा में मंत्री पद हेतु चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। बीती 26 अगस्त को मंत्री पद पर हुए चुनाव में 115 में से 110 मत पड़े, जिसमें से ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव ने 65 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वन्दी अभिषेक दूबे को मात्र 44 मतों के साथ हार का सामना करना पड़ा। एक मत अवैध रहा। वहीं अजय श्रीवास्तव को अध्यक्ष एवं फैजान अहमद को ऑडिटर पद पर एक-एक नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय नानपारा श्री अरुण यादव को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि न्यायाधिकारी श्री यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी मंत्री ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव, अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव एवं ऑडिटर फैजान अहमद को अपने हाथों जीत की माला पहनाई और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। शपथ आयुक्त निर्वाचन अधिकारी सूर्य बख्स सिंह, आलोक विश्वकर्मा और तुषार शुक्ला को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
न्यायाधिकारी श्री यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जीत की शुभकामनायें देते हुए अच्छे ढंग से दायित्व निर्वहन की उम्मीद जताई एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। नवनियुक्त शपथ आयुक्त मंत्री ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव ने विहित प्रक्रिया के अनुरूप सामंजस्य स्थापित करते हुए अपने कार्यकाल में ईमानदारी से कार्य करने का आश्वासन दिया। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में रमेश पाठक, चतुर्भुज सहाय श्रीवास्तव, ओम प्रकाश वर्मा, निर्मल श्रीवास्तव, धीरेन्द्र सिंह सेंगर, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, वीरेंद्र वर्मा, मगन बिहारी, जसवंत मिश्रा, रामसागर वर्मा, काशीराम यादव, सौरभ श्रीवास्तव, पंकज दीक्षित, सुएब अहमद, अवधेश गुप्ता, राकेश वर्मा, राहत अली, राजेंद्र श्रीवास्तव, राम अचल सोनकर, धनीराम वर्मा, सचिन गुप्ता सहित तमाम अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button