नवाबगंज – बहराइच। पूरे नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आमजन दहशत में है। बीते कुछ दिनों में कई घरों व दुकानों में चोरों ने हाथ साफ किया, जिससे लोगों की नींद उड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस की गश्ती न के बराबर है। पीड़ित परिवारों ने बताया कि रात होते ही चोर सक्रिय हो जाते हैं। नकदी, जेवरात व कीमती सामान चोरी होने से लोगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। आलम यह है कि गांव-गांव के लोग अब रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हो गए हैं।ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त तेज की जाए और चोरी की घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए, ताकि लोगों का भरोसा बहाल हो सके।


