नवाबगज-बहराइच। क्षेत्र की ग्राम सभा में इस समय सबसे अधिक चर्चा का विषय बने हुए हैं युवा समाजसेवी विशाल सिंह। उनकी सादगी, मिलनसार स्वभाव और लोगों की मदद के लिए तत्पर रहने की आदत ने उन्हें गाँव-गाँव में लोकप्रिय बना दिया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि विशाल सिंह हमेशा आम लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और उनकी मदद करने का पूरा प्रयास करते हैं। चाहे सामाजिक कार्य हो, शिक्षा की समस्या हो या फिर ज़रूरतमंदों की सहायता का मामला – हर जगह वे आगे बढ़कर काम करते नज़र आते हैं। ग्राम सभा में मौजूद बुज़ुर्गों और युवाओं ने भी एक सुर में कहा कि “विशाल सिंह की छवि एक साफ-सुथरे और ईमानदार कार्यकर्ता की है, जो हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं।” लोगों का कहना है कि ऐसे युवाओं की सक्रियता से गाँव का विकास तेज़ी से होगा और समाज में भाईचारे की भावना और मजबूत होगी।


