Breaking News: Stay Updated with the Latest Headlines!

विदेश

नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने दिया इस्तीफा

BreakingNews |

👉 नेपाल की राजनीति में यह बड़ा बदलाव माना जा रहा है, जिसका असर पड़ोसी देशों के साथ संबंधों पर भी पड़ सकता है।
काठमांडू (एसीपी न्यूज़ एजेंसी। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला देशभर में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शनों और बिगड़ती हालातों के बीच लिया गया। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में नेपाल सरकार द्वारा लागू किए गए विवादित फैसलों को लेकर आम जनता सड़कों पर उतर आई थी। लगातार प्रदर्शन हिंसक रूप ले चुके थे, जिसमें कई लोगों की मौत और सैकड़ों घायल होने की खबर है। राजधानी काठमांडू सहित विभिन्न प्रांतों में जनता का आक्रोश तेजी से बढ़ रहा था।प्रधानमंत्री ओली ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंपते हुए कहा कि वे “जनभावनाओं और लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान” करते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शनों को राजनीतिक रूप से हवा दी जा रही है। अब नेपाल में सत्ता परिवर्तन की कवायद तेज हो गई है। राजनीतिक हलकों में नई सरकार के गठन को लेकर हलचल बढ़ गई है और विभिन्न दलों के बीच गहन मंथन जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button